Skip to main content
Science most important Q/A
- प्रश्न – कार्बन डेटिंग विधि किसकी आयु निर्धारित करने के लिए अपनाई जाती है? उत्तर – जीवाश्मों की
- प्रश्न – अत्यधिक शराब का सेवन करने से शरीर का कौन सा अंग विशेष रूप से प्रभावित होता है? उत्तर – यकृत (Liver)
- प्रश्न – शरीर में रक्त बैंक का काम कौनसा अंग करता है? उत्तर – तिल्ली (Spleen)
- प्रश्न – हरे पौधों में प्रकाश संश्लेषण की इकाई क्या कहलाती है? उत्तर – क्वाण्टोसोम (Quanta some)
- प्रश्न – शरीर में रक्त की सफेद कोशिकाओं का मुख्य कार्य क्या होता है? उत्तर – शरीर को बीमारियों से बचाना।
- प्रश्न – मछली के हृदय में कितने प्रकोष्ठ होते हैं? उत्तर – दो (Two-Chambered)
- प्रश्न – मानव शरीर में रक्त से अवांछनीय पदार्थों को पृथक करने का कार्य कौनसा अंग करता है? उत्तर – वृक्क (Kedney)
- प्रश्न – चालीस वर्ष पूरे हो जाने पर चर्चित ‘अप्सरा’ क्या हे? उत्तर – न्यूक्लीयर रियेक्टर
- प्रश्न – डायनमो का क्या कार्य है? उत्तर – यांत्रिक ऊर्जा से विद्युत ऊर्जा का उत्पादन
- प्रश्न – पिचब्लेण्डी से कौनसा रेडियोएक्टिव तत्व प्राप्त किया गया था? उत्तर – रेडियम
- प्रश्न – गिरगिट की त्वचा में रंग बदलने का कारण क्या है? उत्तर – उसकी त्वचा में मेलेनोफोर नामक असंख्य रंगद्रव्य कोशिकाओं की उपस्थिति के कारण
- प्रश्न – प्रकृति में सबसे अधिक मात्रा में पाए जाने वाला कार्बनिक यौगिक कौनसा है? उत्तर – सेल्यूलोज
- प्रश्न – समुद्र के किनारे उगने वाले वृक्षों में वार्षिक वलय (Annual rings) क्यों नहीं होते? उत्तर – क्योंकि यहाँ की जलवायु में स्पष्ट भिन्नता नहीं होती है।
- प्रश्न – वृद्धावस्था का अध्ययन विज्ञान की किस शाखा के अन्तर्गत किया जाता है? उत्तर – जिरेन्टोलॉजी
- प्रश्न – डोलोमाइट (CaCO3) किसका अयस्क है? उत्तर – कैल्सियम का
- प्रश्न – खट्टे फलों में कौनसा विटामिन पाया जाता है? उत्तर – विटामिन C
- प्रश्न – ध्वनि की तीव्रता मापने वाला यंत्र क्या कहलाता है? उत्तर – ऑडियोमीटर
- प्रश्न – दूध का खट्टा होना किसके द्वारा होता है? उत्तर – जीवाणु द्वारा
- प्रश्न – श्वेत प्रकाश के वर्णक्रम (Spectrum) में प्रिज्म द्वारा सर्वाधिक विचलित (Deviate) होने वाला कौनसा रंग है? उत्तर – बैंगनी
- प्रश्न – रेफ्रीजेरेटर में प्रशीतक (Regrigerant) क्या होता है? उत्तर – फ्रीयोन

Comments
Post a Comment